ईवीएम की रखवाली को नेताओं ने तंबू में डाला डेरा
बाह के भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम रखी हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों का पहरा है। इसके बावजूद राजनैतिकदलों के कार्यकर्ता तंबू तानकर ईवीएम की रखवाली को दिन रात डेरा जमाए हुए हैं। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर वे कोई कोताही नहीं बरत रही हैं।
भाजपा प्रत्याशी विधायक पक्षालिका सिंह, सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा, बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा के समर्थक अपने अपने तंबू में डेरा जमाए हुए हैं। यहां आने जाने वालों की गतिविधियों पर उनकी नजर लगी है। इधर गांव की चौपालों पर हार जीत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।