फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI in Engineering: एआई इंजीनियर बनने का शानदार मौका...2.20 लाख फीस, चार साल का कोर्स; ऐसे करें आवेदन

Thu, 15 Jan 2026 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह यथार्थ मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा कॉलेज के एफईटी में मई से इंजीनियरिंग इन एआई पाठ्यक्रम शुरू होंगे। तीन तरह के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिनकी अवधि चार वर्ष है। प्रतिवर्ष फीस 55 हजार रुपये निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
Artificial intelligence - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में (एफईटी) अब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित आधुनिक पाठ्यक्रम मई से शुरू होने जा रहा है। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक करीब छह लाख रुपये में होती है। आगरा कॉलेज में इसका खर्च 2.20 लाख रुपये आएगा।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने इस सत्र से तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इनमें एआई इन मशीन लर्निंग, एआई इन डेटा साइंस और बीटेक इन बायोटेक शामिल हैं। इनमें से दो पाठ्यक्रम एआई से जुड़े हैं, जो भविष्य की तकनीक से जुड़े हैं। डिजिटल और उसके साथ ही एआई का मिलन छात्रों के भविष्य के नए दरवाजे खोलेगा। खास बात यह है कि ये कोर्स कम फीस में उपलब्ध होंगे, जिससे कई छात्रों को भी आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का अवसर मिलेगा।
 
Trending Videos

संयोजक यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि एआई से जुड़े कोर्स लाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। आने वाला समय एआई आधारित तकनीकों का है और छात्रों को उसी दिशा में सक्षम बनाना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस सत्र से ही इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मई में प्रवेश प्रक्रिया प्रस्तावित है। इंजीनियरिंग में इन नए विकल्पों के खुलने से छात्रों के लिए कॅरिअर के नए रास्ते तैयार होंगे और वे आधुनिक तकनीक के साथ अपने भविष्य को मजबूती दे सकेंगे।

 

कोर्स फीस अवधि और सीट
एआई इन मशीन लर्निंग- 55,000 प्रति वर्ष, चार साल, 60 सीट
एआई इन डेटा साइंस- 55,000 प्रति वर्ष, चार साल, 30 सीट
बीटेक इन बायोटेक- 55,000 प्रति वर्ष, चार साल, 30 सीट


 

62 कंपनियों के साथ एमओयू
संयोजक ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज का 62 कंपनियों के साथ एमओयू किया गया है। इनमें 59 भारतीय और 3 विदेशी कंपनियां हैं। ऐसे में अब इंजीनियरिंग से जुड़े सभी पाठ्यक्रम के छात्रों को और बेहतर अवसर मिलेगा, प्लेसमेंट के चांस और अधिक हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया
प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि एआई आधारित पाठ्यक्रम शुरू होने से छात्र पढ़ाई कर भविष्य बना सकेंगे। इसमें कॅरिअर बनाने के विशेष अवसर हैं। मई में पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं। निजी कॉलेजों के मुकाबले यहां शुल्क भी बेहद कम है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जल्द प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें