फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फुटपाथ पर सो रहे जिस परिवार को रौंदा, उस कार की नहीं हुई पहचान...किशोर की मौत; तीन की हालत गंभीर

Wed, 14 Jan 2026 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में रुक्मिणी विहार के पास रविवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार पर बेकाबू कार मौत बनकर टूट पड़़ी। भरतपुर के घुमंतू समुदाय के एक ही परिवार के चार सदस्यों को तेज रफ्तार कार के चालक ने रौंद दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के रुक्मिणी विहार गेट दो के समीप फुटपाथ पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार कार से कुचलने के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं। पुलिस जिस कार से घटना हुई है, उसकी पहचान तक नहीं कर पाई है। न ही चालक का पता पता लगा सकी है। मामले में पुलिस को पीड़ित परिवार द्वारा तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फुटपाथ पर भरतपुर के सलीमपुर खुर्द निवासी 25 वर्षीय गुड़िया एवं इनके पति 30 वर्षीय कजोड़ एवं गुड़िया के मौसेरे भाई 14 वर्षीय रवि, 10 वर्षीय रोहित सहित कतारबद्ध 18 लोग सो रहे थे। रविवार रात करीब पौने 12 बजे लोगों को कार सवार ने कुचल दिया और भाग गया। घटना में रवि की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों का जयपुर में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन पुलिस खाली हाथ है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि कार और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें