फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: बीएएलएलबी की दूसरी कटऑफ जारी...15 दिसंबर से शुरू होगी काउंसलिंग; ये दस्तावेज लाने होंगे साथ

Fri, 12 Dec 2025 09:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा काॅलेज की ओर से बीएएलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ मेरिट जारी कर दी है। छात्र-छात्राओं को अपनी तय तिथि पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। 
विज्ञापन
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएएलएलबी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) के लिए आगरा कॉलेज में दूसरी कटऑफ मेरिट जारी कर दी है। इनका प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किया जाएगा। इसकी काउंसलिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि दूसरी सूची भी हाईस्कूल के 50 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 100 प्रतिशत वेटेज अंकों के आधार पर तैयार की गई है। पाठ्यक्रम में कुल 300 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया कॉलेज के विधि संकाय में होगी। छात्र-छात्राओं को अपनी तय तिथि पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच उपस्थित होना होगा। 

मीडिया समन्वयक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकतालिकाएं, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, ट्रांसफर व चरित्र प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, कॉलेज आवेदन प्रिंट और 425 रुपये की रसीद साथ लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग में चयनित छात्र को पांच कार्य दिवस के भीतर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय कट ऑफ (प्रतिशत में)
सामान्य वर्ग – 97.50
ओबीसी वर्ग – 94.39
एससी वर्ग – 89.89
ईडब्ल्यूएस वर्ग – 80.38

वर्ग और काउंसलिंग तिथि
सामान्य वर्ग – 15 दिसंबर
ओबीसी वर्ग – 16 दिसंबर
एससी/एसटी वर्ग – 17 दिसंबर
ईडब्ल्यूएस वर्ग – 18 दिसंबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें