फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कॉलेज को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड

Fri, 27 May 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Agra College - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दसवें नेशनल एजुकेशन समिट एवं अवार्ड में आगरा कालेज को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया है। कालेज के इंजीनियरिंग संकाय की ओर से प्राचार्य प्रो. मनोज रावत ने पुरस्कार ग्रहण किया। डा. रावत ने गुरुवार को कालेज प्रांगण में बताया कि दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में देश के 50 महाविद्यालयों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

आगरा कालेज के इंजीनियरिंग संकाय ने एचसीएल से करार किया है। इसके तहत फैकल्टी के विद्यार्थियों को एचसीएल अपने केंद्रों पर ले जाकर प्रशिक्षित करेगी और रोजगार देगी। अप्रैल 2016 से रिलायंस की मदद से कालेज के सभी कैंपस और हास्टल 4जी वाई-फाई तकनीक से लैस हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय की परीक्षा में इंजीनियरिंग के ईसी विभाग की छात्रा सुरभि अग्रवाल ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यहां के छात्रों ने पास जाने पर लोगों को डिटेक्ट कर अपने आप खुलने वाला स्मार्ट डस्टबिन प्रोजेक्ट बनाया है। साथ ही एमटेक द्वितीय वर्ष के छात्र सेतु माहेश्वरी और डा. अनुज पाराशर ने स्मार्ट होम प्रोजेक्ट बनाया, इसमें व्यक्ति दूर से मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से घर के लॉक, टीवी, पंखे, फ्रिज तथा एसी आदि उपकरणों को संचालित कर सकता है। 
कालेज प्रशासन ने इन दोनों प्रोजेक्टों को एचआरडी मिनिस्ट्री को आगे की रिसर्च की वित्तीय सहायता देने के लिए विचारार्थ भेजा है। इन कारणों से कालेज को पुरस्कार मिला है। 
विज्ञापन

 ये पुरस्कार एआईसीटीई, मिनिस्ट्री आफ एचआरडी, डाट गर्वमेंट आफ इंडिया, डीईआईटी आफ इंडिया, मिनिस्ट्री आफ एमएनआरई के सहयोग से उन महाविद्यालयों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया थे। एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे, आईटी सीबीएसई के निदेशक  अंतरिक्ष जौहरी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें