आगरा में सिविल एन्क्लेव योजना की बाउंड्री निर्माण का सोमवार को शिलान्यास होगा। अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर शंकर कठेरिया इसकी नींव रखेंगे।
योजना के लिए उड्डयन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को पहली किश्त के रूप में 1.39 करोड़ रुपया जारी कर दिया है। शिलान्यास कार्यक्रम जगनेर रोड स्थित सिविल एन्क्लेव के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर सुबह 10 बजे होगा।
खेरिया हवाई अड्डे के पास ही सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाना है। इसके लिए सदर तहसील के धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा में 23.31 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना था।