फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में रहेगी हड़ताल; आज ही खरीद लें दवाएं

Tue, 19 May 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया गया है, जिसे फार्मा एसोसिएशन का समर्थन मिला है। वहीं दूसरी ओर केमिस्ट एसोसिएशन के एक धड़े ने हड़ताल का विरोध करते हुए प्रतिष्ठान खुले रखने का निर्णय लिया है, जिससे बाजार में विभाजन की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा फार्मा एसोसिएशन ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई हड़ताल करने की घोषणा की है। पांच टीमें शहर और देहात के मेडिकल संचालकों को प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन


 

वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में वार्ता में एसोसिएशन अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि शहर और देहात के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, इसमें आगरा व्यापार मंडल का समर्थन मिल चुका है। टीमें भी बनाई हैं, किसी भी स्टोर को जबरन बंद नहीं कराया जाएगा। महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि ई-फार्मेसी से नकली और नारकोटिक्स दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। कोविड में बनाए नियम को बंद किया जाए।


 

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री को भी ज्ञापन देकर के ई-फार्मेसी पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर हरिओम सिंघल, जगदीश राठी, मुकेश गर्ग, सुनील गुप्ता, चंद्रकांत गुप्ता, अमित ग्वाला, संदीप गुप्ता, ओमप्रकाश, मनोज गुप्ता, महेश नारायणी, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

हड़ताल के विरोध में निकाला पैदल मार्च
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल के विरोध में पोस्टर लेकर फव्वारा स्थित दवा बाजार में पैदल मार्च निकाला। अध्यक्ष आशीष शर्मा, चेयरमैन संजय चौरसिया और महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव का कहना है कि मरीज हित में संगठन के सदस्य प्रतिष्ठान खोलेंगे। जबरन बंदी कराई तो इसकी शिकायत विभाग और पुलिस-प्रशासन से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें