गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज के कारण आगरा व टूंडला होकर जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी। तीन ट्रेनों का रूट बदला गया है, जबकि आठ ट्रेनें अपने तय समय से एक से दो घंटे की देरी से चलेंगी। इससे यात्रियों को 15 से 17 जुलाई तक परेशानी उठानी पड़ेगी।
नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी व नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस (अप व डाउन) 16 व 17 जुलाई को निरस्त रहेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 02268 नई दिल्ली-हावड़ा प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 17 जुलाई को बदले हुए रूट नई दिल्ली, पलवल, आगरा कैंट, भांडई, इटावा, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा (क्लोन गाड़ी) 16 व 17 जुलाई को बदले रूट नई दिल्ली, पलवल, आगरा कैंट, भांडई, इटावा, कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगी। आगरा कैंट होकर गुजरने वाली इंदौर अमृतसर स्पेशल 16 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन, नोली, शामली, टपरी, सहारनपुर के रास्ते डीजल इंजन के साथ चलेगी।
नई दिल्ली दरभंगा नई दिल्ली से 16 जुलाई को 90 मिनट की देरी से चलेगी। इसी तरह पुरी योगनगरी ऋषिकेश भी 14 व 15 जुलाई को प्रारंभिक स्टेशनों से 30 मिनट तक की देरी से चलेंगी।