फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन निर्माणाधीन परिसर में लगी आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर मंगलवार शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय निर्माण स्थल पर कोई मजदूर कार्य नहीं कर रहा था, जिससे हादसा टल गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचें। रेलवे और मेट्रो परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने तत्काल पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे से भी कम समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से ग्राउंड फ्लोर पर रखी कुछ निर्माण सामग्री और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण होने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद निर्माण स्थल की विद्युत व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। इस बारे में सीओ जीआरपी ने बताया कि प्रभावित केबल को बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें