हाईस्कूल में इस बार 95.40 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। बीते 10 साल में ये सबसे ज्यादा है। यहां तक कि इस साल पहली बार 95 फीसदी से अधिक तक परिणाम पहुंचा है। बीते साल की बात करें तो 94.99 फीसदी परिणाम था। इस बार 0.41 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन प्रदेश में आगरा पिछड़ गया है। बीते साल प्रदेश में आगरा परिणाम के मामले में पहले नंबर पर था, इस बार दूसरे स्थान पर है।