जेईई एडवांस के रविवार को घोषित हुए नतीजों में आगरा के दो बेटों ने सफलता ने अपने परिवार ही नहीं पूरे शहर का नाम रोशन किया है। आगरा के हर्ष अग्रवाल और दिव्यांक मित्तल ने जेईई में शानदार रैंक पाकर आईआईटी में अपने चयन को सुनिश्चित भी कर लिया है।
बता दें कि गुदड़ी मंसूर खां निवासी हर्ष अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी 113वीं रैंक है। हर्ष के कहना है कि चयन के लिए उनकी प्राथमिकता आईआईटी मुंबई और दिल्ली रहेंगी।
आगरा के सेंट पीटर्स कालेज से 10वीं के बाद हर्ष अग्रवाल ने इसी वर्ष आगरा के ही वनस्थली इंटर कालेज से 12वीं की परीक्षा प्राईवेट कोर्स के तहत उत्तीर्ण की है। उन्होंने कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उनका सपना आईएएस बनना चाहते हैं।
वहीं कमला नगर में रहने वाले कारोबारी संतोष मित्तल के बेटे दिव्यांक मित्तल ने भी जेईई एडवांस में 213वीं रैंक लाकर अपने परिवार और आगरा का मान बढ़ाया है। दिव्यांक ने आगरा के सेंट माक्र्स स्कूल से इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वे भी कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दिव्यांक ने बताया कि उनका सपना इंजीनियरिंग के बाद आईएएस बनने का है। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है।