फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर आगरा के बालक बने ओवरऑल चैंपियन

Mon, 14 Sep 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भारोत्तोलन प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। मैनपुरी में आयोजित मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने ओवरऑल बालक टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में कुल 6 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अन्नू चाहर ने अंडर-17 के 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 79 किलोग्राम में फैजान अली खान और 88 किलोग्राम में हर्ष मुगल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 के 65 किलोग्राम में सुमित कुमार, 79 किलोग्राम में प्रियांशु और 88 किलोग्राम में कार्तिक ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अतुल, राहुल और नितिन ने अपने-अपने भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीते। अमन कुमार तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब सहारनपुर में माध्यमिक राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
बालक टीम के कोच हरीश धारिया और टीम प्रबंधक सैरव सिंह व अरविंद कुमार शर्मा रहे। बालिका टीम की कोच मुक्ता तोमर व टीम प्रबंधक आकांक्षा सिंह रहीं। टीम की सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा विश्व प्रताप सिंह, जनपद क्रीड़ा सचिव डॉ. रिनेश मित्तल और पंकज शर्मा ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें