फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लेन-देन पर सहमति के लिए बुलाई पंचायत, इसके बाद खड़ा हो गया ये बखेड़ा

Mon, 05 Mar 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रिश्ता तय होने के बाद ससुरालियों ने ज्यादा दहेज की मांग कर दी। दोनों पक्षों ने बातचीत के लिए पंचायत बुलाई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


ईंट-पत्थर भी चले। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ लिया। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का रिश्ता दो महीने पहले बरहन क्षेत्र के युवक से हुआ था। अप्रैल में शादी करना तय हुआ। 

अब लड़का पक्ष शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती के पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने ज्यादा दहेज की मांग की। जब उन्होंने विरोध किया तो परिवार के बारे में गलत बोलना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार शाम को कालिंदी विहार में बिचौलिये के घर पर दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई। अभी बातचीत शुरू हुई थी कि दोनों पक्षों के लोगों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में लात-घूंसे चलने लगे। 

कुछ लोगों ने ईंट पत्थर फेंकने भी शुरू कर दिए। इससे अफरातफरी मच गई। दो लोग पत्थर लगने से मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

दोनों पक्षों को थाना पर ले आई। हालांकि किसी ने तहरीर नहीं दी। पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

दामाद ने ससुर और साले को पीटा 

एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक ने अपने ससुर और सालों के साथ मारपीट कर दी। एटा की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले एत्माद्दौला क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि पति उत्पीड़न करता है। 

उसे मायके छोड़ गया। इस बात पर युवती के घरवालों ने दामाद से बात की। फोन पर विवाद हो गया। सोमवार को युवती के पिता और भाई दामाद से बात करने आए थे। 

इस दौरान विवाद हो गया। दामाद ने ससुर और सालों को जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी दामाद को पकड़ लिया। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें