फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 घरों पर ध्वस्तीकरण का संकट: नोटिस के बाद बापू नगर में प्रदर्शन, बोली आसपा-परिवारों को बेघर न करो

Thu, 17 Sep 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बापू नगर में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 200 परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने प्रदर्शन किया। वर्षों से रह रहे परिवारों के दस्तावेजों की संयुक्त जांच और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग की।
 
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बापू नगर में सिंचाई विभाग ने 200 गरीब परिवारों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिए हैं। इस मामले में सपा के बाद बुधवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और नोटिस वापस लेने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि 70 साल से यहां लोग रह रहे हैं। अब उन्हें हटाने के लिए नोटिस क्यों दिए गए। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपने साथ न्याय करने की मांग की।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ दयाल ने बताया कि बापू नगर में निवास करने वाले लगभग 200 परिवारों के बेघर होने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। अपने जीवन की जमा पूंजी से मकान बनाकर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। यहां वर्षों से लोग रह रहे हैं, जिनके पास बिजली कनेक्शन, हाउस टैक्स और पानी के कनेक्शन हैं।

उन्होंने सिंचाई विभाग की कार्रवाई रोकने, ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने और अभिलेखों की जांच के लिए राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम आगरा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित करने की मांग की। इस दौरान सुनील चित्तौड़, रविंद्र बघेल, लाखन सिंह, सविता, गौरी, विक्की आजाद, शानू कुरैशी, आमिर उस्मानी, फरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें