फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी आज और कल हड़ताल पर, यहां इतने अरब रुपये का लेन-देन प्रभावित

Thu, 31 May 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंक कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेतन और सेवा शर्तों में सुधार की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बुधवार को बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल चले गए।  
विज्ञापन


30 और 31 मई को हड़ताल के दौरान अागरा में 150 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुअा है। यूएफबीयू के सदस्यों ने बुधवार को प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया। 

फोरम के एचएन चतुर्वेदी, गोविंद माहेश्वरी, राजीव सक्सेना, अमरदीप कौशिक ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण एक नवंबर 2017 से देय है, लेकिन यूनियनों के साथ अब तक वेतन वृद्धि का प्रस्ताव नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बैंक परिचालन लाभ कमा रहे हैं, लेकिन खराब ऋण के लिए प्रावधानों के कारण बैंकों का लाभ समायोजित किया जाता है। केनरा बैंक की ओवरसीज शाखा, एलआईसी भवन, सूरसदन के सामने सभा आयोजित की गई। 

वहीं एटा में भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। यहां हड़तला पर गए कर्मचारियों ने आईबीए की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें