फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वंडर व्वॉय’ अयान के रंगों का चला जादू, यूपी को मिला तीसरा स्थान

Tue, 18 Dec 2018 12:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पेटिंग विजेता अयान
विज्ञापन

ताजनगरी के ‘वंडर ब्वॉय’ ने अपने रंगों की जादूगरी से पूरे देश में आगरा का नाम रोशन कर दिया है। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में कक्षा पांच के इस छात्र का नाम है अयान राघव। अयान ने नई दिल्ली में भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तर की ‘ऊर्जा संरक्षण पेटिंग प्रतियोगिता’ में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दिलाया है। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्यों के चित्रकारों ने प्रतिभाग किया था। दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक अभय भाकरे ने उन्हें पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

उनकी पेटिंग और विचारों की भी लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अपने संबोधन में काफी प्रशंसा की। पेटिंग को सात सदस्यों की ज्यूरी ने चुना। इस पहले अयान ने लखनऊ में राज्य स्तर पर इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का खिताब जीता था। गौरतलब हो कि अयान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें