फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ -एसओ सहित 111 सिपाहियों का ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में पांच वर्ष से अधिक समय से तैनात रहे एसओ एवं एसएचओ एवं 15 वर्ष की कार्य अवधि पूरी कर चुके कांस्टेबिल एवं हैड कांस्टेबिल का शासन ने स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरण होने की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकांश ने जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसएचओ दक्षिण प्रवेश कुमार ने चार्ज छोड़ दिया।

शासन ने आदेश जारी किया था कोई एसएचओ, उप निरीक्षक पांच वर्ष एवं कोई कांस्टेबिल एवं हैड कांस्टेबिल 15 वर्ष से अधिक समय तक एक जिले में तैनात नहीं रहेगा। शासन के इस आदेश के क्रम में एसएसपी सचिंद्र पटेल से पिछले दिनों जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने जिले में समय पूरा करने वाले एसएचओ व एसओ के स्थानांतरण के साथ ही रिलीब करना शुरू कर दिया है। स्थानांतरित होने वाले एसएचओ में थाना दक्षिण के प्रभारी प्रवेश कुमार,रामगढ़ एसएचओ केपी सिंह, खैरगढ़ के एसओ गंगासरन, पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार दोहरे व अनिल कुमार के साथ ही पुलिस कार्यालय में तैनात करीब पांच लिपिकों का भी स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन



स्थानांतरण से विभागीय कामकाज पर भी असर दिखाई देगा। क्योंकि जिले में जिनको तैनाती के लिए भेजा है उन्होंने अभी तक चार्ज ग्रहण नहीं किया है। इस संबंध में जब आरआई राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके एसएचओ व एसओ तथा 15 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कांस्टेबिल व हैड कांस्टेबिल करीब 111 का गैर जनपद स्थानांतरण ही किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें