फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडलीय कबड्डी में आगरा, मथुरा का शानदार प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2026 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य खेल स्टेडियम में 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 18 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक और बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों के मुकाबले खेले गए। आगरा और मथुरा की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा। बालिका वर्ग अंडर-19 में आगरा ने मथुरा को 35-7 से हराया। अंडर-17 में भी आगरा की टीम 28-11 से विजयी रही। अंडर-14 में मथुरा ने आगरा को 26-15 से पराजित किया। इसके अलावा अंडर-17 में मथुरा ने फिरोजाबाद को 30-15 से शिकस्त दी। अंडर-19 के एक अन्य मुकाबले में मथुरा ने आगरा को 40-23 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. विवेक वीर सिंह, डॉ. डीके सिंह और ललित पाराशर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में वीरपाल सिंह, केपी सिंह यादव, अजय सिंह और प्रवीण कुमार शामिल रहे। चयनकर्ता के रूप में बृजेश कुमार, विजयलक्ष्मी, राम प्रकाश यादव और शिखा झिंगरन ने जिम्मेदारी निभाई। समापन पर अनिल कुमार, जनपदीय सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, संजय नेहरू और रवि प्रकाश ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए व बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संयोजक एवं प्रधानाचार्या मंजू रानी, डॉ. विवेक वीर, हरपाल सिंह चाहर, दीपांशु सांवलिया, पंकज कुमार, सौरभ सिंह, प्रशांत शुक्ला, लता चौहान और पूनम चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें