राष्ट्रीय युवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता
आगरा। राष्ट्रीय युवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के चयन के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर में आगरा के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें एक बालक और तीन बालिकाएं हैं। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरी सिंह ने बताया कि 41वीं राष्ट्रीय युवा बास्केटबॉल चैंपियनशिप 27 अक्तूबर से 3 नवंबर तक होनी है। इसके लिए प्रदेश का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। बालिकाओं का शिविर आगरा में और बालकों का गाजियाबाद में है। बालक वर्ग में अभय राणा और बालिका वर्ग में दीपिका चौहान, हर्षिता चौहान और दीक्षा को अवसर मिला है।