फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smog in Agra: ताजनगरी पर छाई धुंध की चादर, सांस और एलर्जी के मरीज बरतें सावधानी, लगाएं मास्क

Mon, 31 Oct 2022 10:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में प्रदूषण कम नहीं हो रहा। रविवार की तरह सोमवार की सुबह भी शहर में धुंध छाई रही। चिकित्सकों का कहना है कि सांस व एलर्जी के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
हाईवे पर छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार की सुबह धुंध छाई रही। यही हाल रविवार को भी रहा। धुंध, धुआं और धूल के कणों से आंखों में जलन होने लगी। तेज धूप नहीं निकलने और हवा नहीं चलने से प्रदूषक तत्व वायुमंडल की निचली सतह में जम गए है। डॉक्टर का कहना है कि सांस व एलर्जी के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। दवाएं लेते रहें। मास्क लगाएं। रविवार को सबसे ज्यादा खराब हवा संजय प्लेस में रही। 

विज्ञापन


बेतरतीब खुदाई, पानी का छिड़काव नहीं होने और निर्माण कार्यों में लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पीएम 2.5 कणों की हवा में मात्रा रविवार को 342 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 267 तक पहुंच गया। जाम में फंसे वाहनों का धुआं, खुदाई के बाद उड़ रही धूल से वायुमंडल में धुंध की परत बन गई है।

संजय प्लेस में एक्यूआई 267

संजय प्लेस में रविवार को हवा सबसे खराब रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 267 दर्ज किया गया। आवास विकास कॉलोनी में 215, शास्त्रीपुरम में 218 और रोहता में 194 एक्यूआई रहा। ताजमहल के आसपास भी प्रदूषण कम नहीं रहा। शाहजहां गार्डन पर एक्यूआई 178 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विश्वनाथ शर्मा के अनुसार वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए नगर निगम सहित सभी विभागों को नियमों का पालन के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण कराया जा रहा है। लापरवाही मिलने पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी।

पांच डिग्री गिरा रात का पारा

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इससे रात में कूड़ा जलाने और वाहनों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। जोकि आने वाले समय में और बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें