नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि नगर निगम अपने 3 स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव करा रहा है। दो स्वीपिंग मशीनें नवंबर अंत तक आ जाएंगी, तब मुख्य सड़कों पर मशीनों से सफाई और धुलाई होगी, जिससे धूल नहीं उड़ेगी। शहर में जहां धूल ज्यादा है, वहां स्प्रिंकलर भेजे जा रहे हैं।
'सभी विभागों को पत्र लिखा'
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू करने के लिए हमने सभी विभागों को पत्र भेजा है। लगातार दो दिन तक प्रदूषण स्तर बढ़ने के बाद हमने सभी को जानकारी दी है कि वह एक्शन प्लान में तय जिम्मेदारी निभाएं।