फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असरः आरती शर्मा की मदद को पहुंचा प्रशासन, नहीं बेचनी पड़ेगी किडनी

Sat, 03 Jun 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विधायक ने 25 हजार का चेक प्रदान किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने कलेजे के टुकड़ों की पढ़ाई के किडनी बेचने को मजबूर हुई महिला की मदद को प्रशासन और भाजपा नेता आगे आए हैं। मुख्यमंत्री से गुहार के बाद भी आर्थिक मदद न मिलने से निराश महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी किडनी बेचने की बात कही थी। इसके बाद मीडिया में यह मामला जोरों से गूंजा। तब जाकर जागे प्रशासन ने महिला को आर्थिक मदद की। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी परिवार की मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के रोहता में इको होम निवासी आरती शर्मा पत्नी मनोज शर्मा ने बीते दिनों बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी किडनी बेचने का एलान किया था। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरती की तीन बेटियां और एक बेटा है। चारों बच्चे सीबीएसई स्कूल में पढ़ते हैं।

परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। मगर, तीन महीने पहले घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे बच्चों की स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाईं। इस कारण आरती के चारों बच्चों की पढ़ाई छूट गई। उन्होंने मदद के लिए डीएम से लेकर सीएम योगी तक से गुहार लगाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मदद का आश्वासन भी दिया लेकिन मामला आगरा में प्रशासन के सामने आकर अटक गया। 
विज्ञापन


इस पर बच्चों का भविष्य बनाने के लिए आरती शर्मा ने अपनी किडनी बेचने का निर्णय लिया। सोशल मीडिया पर उनका यह संदेश वायरल हो गया। इसके बाद अमर उजाला ने भी आरती की बात को प्रमुखता से उठाया। तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी और हल्का लेखपाल सतेंद्र कुमार से जांच कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने आर्थिक मदद का निर्णय लिया। 

मुख्यमंत्री स्तर से भी दिशा-निर्देश मिलने के बाद शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर रजनीश मिश्रा, विधायक हेमलता दिवाकर, भाजपा नेता राजकुमार चाहर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। यहां प्रशासन की ओर से विधायक ने 25 हजार का चेक प्रदान किया। सप्लाई निरीक्षक चंद्रशेखर साहू आटा, दाल, चावल लेकर पहुंचे। एसडीएम ने जिला प्रशासन की ओर से बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रहने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ने से रोका नहीं जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान लीलाधर, राजकुमार कुशवाह, राजीव खसारिया, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें