थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए गए फरियादियों को थाने से भगा देने का मामला अक्सर सामने आता ही रहता था। ऐसा ही एक मामला आगरा के न्यू आगरा थाने में आया है।
यहां ससुराल वालों की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला को मुंशी ने भगा दिया। इसके बाद महिला एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। एसएसपी ने उसे एसपी सिटी के साथ थाने भेजा।
जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी ने मामले की जांच की तो मुंशी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने रिपोर्ट एसएसपी को दी है।