फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: स्कूल के छह बच्चों को रौंदने वाली कार में थे 35 से 40 लाख रुपये! पूछताछ के लिए दिल्ली गई टीम

Sun, 14 May 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Road Accident News: आगरा में जिस तेज रफ्तार कार ने छह स्कूली बच्चों को रौंदा था उसमें 35 से 40 लाख रुपये थे। इस हादसे में तीन बच्चे की मौत हो गई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार में इतनी बड़ी रकम थी या नहीं। क्या चालक झूठ बोल रहा है?
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी के कछपुरा में स्कूली बस का इंतजार कर रहे छह बच्चों पर कार दौड़ाने वाले चालक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना के समय कार में कितने लोग थे? कार में ज्यादा रकम थी या नहीं? ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कार में तीन और लोग सवार थे। वह भाग निकले। डिकी में 35 लाख से 40 लाख तक रखे हुए थे।

इनसे की गई पूछताछ 

डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी चालक आकाश के परिजन में छह से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। एक को थाने भी लाया गया था। हालांकि सभी ने घटना के समय कार में नहीं होने की बात कही है। जांच की जा रही है। कार के रूट को भी चेक किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूल के तीन बच्चों की मौत: नमन बोला, मेरे बहन-भाई कहां हैं, वो ठीक तो हैं न, मासूम सवालों पर बिलखे परिजन

सीसीटीवी भी खंगाले गए 

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। चालक कितना झूठ बोल रहा है और कितना सच? इसकी पुष्टि की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। एक टीम को दिल्ली भी भेजा गया है। दिल्ली में कार मालिक शुभम रहता है। वह घटना के समय मौजूद था या नहीं? यह भी पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  कहां गया बीटेक का छात्र: दो माह बाद दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा, पीजी संचालक व केयर टेकर पर शक
विज्ञापन

कल से पुलिस का अभियान

फतेहाबाद रोड पर ताजगंज से लेकर डौकी थाना क्षेत्र में सड़क से लगे हुए तकरीबन 12 से अधिक स्कूल हैं। बड़ी संख्या में बच्चे पैदल आते हैं। गांवों के बाहर वाहनों का इंतजार करते हैं। सोमवार को स्कूल खुलेंगे। पुलिस अभियान चलाएगी। वाहनों की स्पीड पर चालान करेगी। अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान भी होंगे। स्कूली वाहनों को भी चेक किया जाएगा। स्कूलों में जाकर भी पता किया जाएगा कि बच्चों के आने-जाने का क्या इंतजाम है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र को चिह्नित कर बोर्ड लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - UP: हेमामालिनी के गढ़ में अरविंद केजरीवाल ने लगाई सेंध, AAP प्रत्याशी ने दर्ज की बड़ी जीत; भाजपाई हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें