तीन बेटे और चार बेटियों का था परिवार
ए-171, शास्त्रीपुरम निवासी अशोक गोयल की ताजगंज और सिकंदरा मंडी में सब्जी की आढ़त है। उनके तीन बेटे और चार बेटियां थीं। पत्नी राजकुमारी थीं। बेटे ललित और पदमेश सिकंदरा-बोदला रोड पर प्लास्टिक के दोने-पत्तल की दुकान चलाते हैं। पंकज पान-मसाले, सिगरेट का कारोबार करता था। हादसे में ललित, पंकज, राजकुमारी की मौत हो गई।
अशोक गोयल की बेटी जूली उर्फ गीता पत्नी देवेंद्र अग्रवाल नामनेर में रहती हैं। देवेंद्र एक निजी बस में परिचालक का काम करते हैं। उनकी एक बेटी श्रुति और एक बेटा सार्थक थे। हादसे में श्रुति की मौत हो गई।
अशोक की दूसरी बेटी आरती पत्नी सतीश शास्त्रीपुरम में रहती है। सतीश का गल्ले का कारोबार है। उनके एक बेटा नमन और बेटी परी है। परी उर्फ प्रियांशी लापता है। अशोक की तीसरी बेटी सीता पत्नी सचिन सिकंदरा में रहती थीं। सचिन की पश्चिमपुरी में डिस्पोजल सामान की दुकान है। उनकी एक बेटी दृष्टि थी। सीता और दृष्टि की मौत हो गई। चौथे नंबर की बेटी सिल्की उर्फ गौरी की शादी नहीं हुई है। हादसे में सतीश की बेटी प्रियांशी, देवेंद्र की पत्नी जूली और उनकी बेटा सार्थक लापता हैं।
अयोध्या में हादसा : सरयू में स्नान करते डूबे आगरा के 12 लोग, सात की मौत, मासूम धैर्या तैरकर निकली, तीन लापता