फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरी: कॉलेज गए थे पति-पत्नी, पड़ोसियों का आया फोन, टूटे पड़े हैं घर के ताले

Tue, 21 Feb 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना शाहगंज की सीओडी काॅलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  पड़ोसी ने कोठी के ताले टूटे देखकर दी सूचना। 
विज्ञापन
दिनदहाड़े चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सीओडी काॅलोनी में सोमवार दोपहर को चोरों ने रत्न मुनि जैन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अनिल वशिष्ठ के घर में चोरी की। ताला तोड़कर घुसे चोर अलमारी से 20 तोला सोना और 75 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की। काॅलोनी में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लायर्स काॅलोनी में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डाॅ. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि उनकी दो मंजिला कोठी है। वह सुबह काॅलेज चले जाते हैं। पत्नी भी एक काॅलेज में शिक्षिका हैं। सोमवार सुबह पत्नी जल्दी चली गई थीं। वो 10 बजे घर से निकले थे। दोपहर मेें 1:55 बजे पड़ोसी ने फोन किया। बताया कि घर के ताले टूटे हैं।इस पर वो आ गए। चोर दीवार फांदकर आए। घर में अंदर के ताले तोड़कर घुस गए। भूतल और पहली मंजिल पर पूरे घर को खंगाला डाला। अलमारी और बिस्तर को चेक किया। सामान बिखेर दिया। एक अलमारी का लॉकर तोड़कर 20 तोले सोने के जेवरात और 75 हजार रुपये चोरी करके ले गए। जेवरात की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
विज्ञापन

 

एक घंटे में पूरी वारदात

पुलिस को जांच में पता चला कि डा. अनिल वशिष्ठ के पड़ोसी दोपहर में 12:30 अपने घर से निकले थे। तब उनके घर में ताला लगा हुआ था। एक घंटे बाद 1:30 बजे लौटकर आए तो ताले टूटे मिले। सीढि़यों के जाने वाले रास्ते का ताला टूटा था। इससे आशंका है कि जब पड़ोसी आए, तब चोर घर में थे। उन्हें देखकर वो छत पर गए। इसके बाद पीछे घर से कूदकर दूसरी तरफ से भाग गए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाॅग स्क्वायड को बुलाकर जांच की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे चोरों की पहचान हो सके। रेकी कर वारदात की आशंका है।

विज्ञापन

शोरूम से 41 हजार के साथ डीवीआर भी ले गए

आगरा। ओल्ड विजय नगर काॅलोनी स्थित अनुपम रायल अपार्टमेंट निवासी अंबीश खेमका का लायर्स काॅलोनी में सर्विस रोड पर शोरूम है। सोमवार सुबह शोरूम में कर्मचारी आए तो शटर के कुंडे टूटे हुए थे। चोर 41844 रुपये और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी करके ले गए। उन्होंने थाना न्यू आगरा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें