फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अग्निवीर भर्ती में आया युवक...एसीपी कार्यालय के सामने दिखा गया हाथ की सफाई; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 22 Jul 2024 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अग्निवीर भर्ती देखने आए युवक ने एसीपी कार्यालय के सामने हाथ की सफाई दिखाते हुए बाइक चोरी कर ली। ये घटना वहां लेगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर स्थित एसीपी कार्यालय से केबल कर्मी की बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि अग्निवीर भर्ती में आया युवक बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


न्यू हिमाचल कॉलोनी देवरी रोड निवासी अभिषेक इंटरनेट केबल का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की रात सदर स्थित एसीपी कार्यालय पर इंटरनेट ने काम करना बंद कर दिया। वह बाइक से उसे ठीक करने पहुंचे। इंटरनेट ठीक करते ही दूसरी जगह से शिकायत आ गई। वह बाइक वहीं छोड़कर चले गए।

रात में तेज बारिश के चलते बाइक लेने नहीं पहुंच सके। 16 जुलाई को सुबह बाइक लेने कार्यालय पहुंचे तो बाइक वहां नहीं थीं। आसपास खोजने पर भी नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि अग्निवीर भर्ती में आया एक युवक सुबह 5 बजे बाइक लेकर चला गया। आरोपी की करतूत सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें