फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती : 650 हुए पास, आज होगा मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में सोमवार को एटा और इटावा जिले के 650 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। सफल अभ्यर्थियों को मंगलवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम से ही परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। दस्तावेज की जांच के बाद रात तकरीबन 1 बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 850 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अलग-अलग ग्रुप बनाकर दाैड़ कराई गई। इसमें पास होने वालों को जंप, बैलेंसिंग और बीम की परीक्षा पास करनी थी।
विज्ञापन

अब आएंगे हाथरस के युवा
अग्निवीर भर्ती के लिए मंगलवार को शारीरिक दक्षता की परीक्षा भी होगी। इसके लिए हाथरस जिले के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें