फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment 2024: एक जोन और तीन सेक्टर में बांटा गया भर्ती स्थल, यहां तैनात रहेगी पुलिस

Sun, 14 Jul 2024 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आज से अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है। इसके लिए भर्ती स्थल और यातायात व्यवस्था को एक जोन और तीन सेक्टर में बांटा गया है।
 
विज्ञापन
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती के लिए भर्ती स्थल और यातायात व्यवस्था को एक जोन और तीन सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोन प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। कमिश्नरेट की ओर से अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजीव कुमार और राज्य रेडियो अधिकारी अमित राज को जोन प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


राजीव कु्मार रात्रि व अमित राज दिन की ड्यूटी संभालेंगे। दोनों अधिकारी पूरे जोन में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे। इसके अलावा सेक्टर प्रथम व द्वितीय में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे। सेक्टर तीन के प्रभारी अधिकारी यातायात निरीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।

 

यह पुलिस बल तैनात रहेगा
10 इंस्पेक्टर, 66 सब इंस्पेक्टर, 26 हेड कांस्टेबल, 62 कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। यह पुलिस बल दिन और रात की दो पालियों में तैनात रहेगा।

 
विज्ञापन

जोन- भगवान टाॅकीज से रोहता नहर तक
सेक्टर प्रथम- कैंट रेलवे स्टेशन से रोहता नहर बाईपास तक।
सेक्टर द्वितीय- नंद टाॅकीज चौराहे से विशाल आइसक्रीम पार्लर तक।
सेक्टर तीन- भगवान टाॅकीज से रोहता नहर तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें