फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना- विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर प्रशासन, पुलिस और रेलवे पुलिस अलर्ट पर

विज्ञापन
कासगंज में अग्निपथ को लेकर पटटी नगला स्टेडियम में तैनात पुलिस बल । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर जिले में प्रशासन, पुलिस और रेलवे पुलिस अलर्ट रही। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को नगला पट्टी के मिनी स्टेडियम पर युवाओं ने एकत्रित होकर भारत सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया था। रास्ता जाम करने की कोशिश की थी। अभी भी प्रदर्शन की आशंका लगातार बनी हुई है। जिससे पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है।
पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। युवाओं के संगठनों से लगातार खुफियातंत्र जानकारी जुटा रहा है। योजना के विरोध में रेलवे को अब तक काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए रेलवे सुरक्षाबल और रेलवे पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। यहां तक रेल पटरियों पर पेट्रोलमैन व कीमैन भी नजर बनाए हुए हैं। जिससे कहीं भी विरोध प्रदर्शन के लिए भीड़ रेल पथ व रेल परिसर में एकत्रित न हो सके।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे प्रशासन पूरे अलर्ट पर नजर आया। जिले के मिनी स्टेडियम नगला पट्ट पर पुलिस की रविवार को भी तैनाती रही। हालांकि जिले में रविवार को कहीं भी विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर, दरियावगंज इलाके में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। पुलिस ने कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में पैदल भ्रमण किया।
- जिले में अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों पर पुलिस तैनात की गई है। सभी मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें