फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्याओं को लेकर शिक्षक महासंघ ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
मांगों को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर गुरुवार की देर शाम नगर में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत निकाले गए मशाल जुलूस की शुरुआत कचहरी रोड छोटा क्रिश्चियन से किया गया। नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में जुलूस समाप्त हुआ। यहां एक सभा का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रणवीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार की दंडात्मक व विरोधी नीति के विरोध में महासंघ द्वितीय चरण का आंदोलन शुरू कर चुका है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए धरातल स्तर की समस्याओं के निराकरण की जरूरत है, न कि शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की। संघ के संयोजक कृष्णा नंद दुबे ने कहा कि ज्वलंत समस्याओं का निराकरण हो, पुरानी पेंशन बहाली की जाए। प्रेरणा एप वापस लिया जाए। शिक्षकों की दमनकारी नीति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव, जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री राजेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण यादव, श्रीचंद्र यादव, सत्यवीर सिंह, कमल पांडेय, उपदेश यादव, वीके पीटर, अरुणेश कुमार, रामपाल सिंह, प्रतिभा सिंह, पुष्पा यादव, श्याम किशोर पाठक, मनोज कश्यप, अवनीश शुक्ला आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें