खो-खो में लखनऊ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
-आगरा ने अलीगढ़ को किया पराजित
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालयी अंतर्जनपदीय ईस्ट जोन क्लस्टर-4 खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन महत्वपूर्ण मुकाबले हुए। दूसरे दिन लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं आगरा ने अलीगढ़ को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
गुरुवार को अंडर 17 आयु बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस आगरा ने रेंज हिल्स अलीगढ़ को आठ अंक से, सेंट जेवियर्स लखनऊ ने किड्स कार्नर फिरोजाबाद को सात अंक से, लकी पब्लिक स्कूल ने एल्पिस स्कूल सीतापुर को पांच से, बाबा कढ़ेरा सिंह स्कूल मथुरा ने माही इंटरनेशनल स्कूल को आठ अंक व एक पारी के अंतर से, सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल लखनऊ ने पैराडाइज पब्लिक स्कूल को पांच अंक व एक पारी से, सेंट मेरीज मैनपुरी ने कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी को आठ अंक से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।
वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल लखनऊ ने माही इंटरनेशनल स्कूल को 13 अंक व एक पारी से, सेंट जेवियर्स लखनऊ ने सिटी कान्वेंट स्कूल अलीगढ़ को आठ अंक से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा को पैराडाइज पब्लिक स्कूल मैनपुरी ने चार अंक से, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर को लार्ड मदर पब्लिक स्कूल ने 10 अंक से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में रेंज हिल्स अलीगढ़ ने आर्मी पब्लिक स्कूल को तीन अंक से, सुदिती ग्लोबल एकेडमी इटावा ने दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन कानपुर को एक अंक से, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा ने यंग स्कोलर्स एकेडमी शिकोहाबाद को नौ अंक से पराजित करते हुए अगले क्रम में अपना स्थान बनाया।