फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त पर फिर पकड़ी अधिक तौल, 11 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन मंडी में आढ़त पर किसानों की उपज की अधिक तौल की जा रही है। एक सप्ताह में ये दूसरा सामने आया है। फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन ने आढ़ती पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को तीन माह के लिए मंडी में प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में बृहस्पतिवार को फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिशन ने साहब सिंह नंदराम की दुकान पर सरसों की अधिक तौल करते हुए पकड़ा। यहां गोकुलपुर निवासी किसान गिरंद सिंह की सरसों की तौल की जा रही थी। फर्म संचालक पर एसोसिएशन ने 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। तौल करने वाले ठेकेदार राहुल समेत अन्य को तीन माह के लिए मंडी में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले 30 मई को भी ऐसा ही एक मामला सामने आने पर 11 हजार का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें