फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिहार में वैभव के बाद अब अगली प्रतिभा तलाशेंगे आगरा के सोढ़ी

Sun, 11 Oct 2026 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हरविंदर सिंह सोढ़ी
विज्ञापन
आगरा। विजय नगर कॉलोनी निवासी हरविंदर सिंह सोढ़ी को बीसीसीआई ने बिहार की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में शामिल किया है। सोढ़ी ने पहले वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचाना था। अब उसी बिहार में उनकी नजर अगली क्रिकेट प्रतिभा की तलाश पर होगी।
विज्ञापन

समिति ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए बिहार की अंडर-19 टीम घोषित कर दी है। वह वर्ष 2021 में बीसीसीआई की अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति के सदस्य रह चुके हैं। उनके लंबे अनुभव का उपयोग बिहार की आयु वर्ग टीमों के चयन में किया गया है। तीन सदस्यीय चयन समिति में उनके साथ कृष्ण मोहन और पथिक पटेल भी शामिल हैं। सोढ़ी इन दिन पुडुचेरी में बिहार और उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें