फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर के बाद कल से खुलेंगे विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों के दरवाजे

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षाओं की साफ सफाई कराते प्रधानाचार्य - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की दूसरी लहर के बाद सोमवार से फिर से स्कूल खुल जाएंगे। शासन ने कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यालयों में ऑफलाइन पढ़ाई करने के आदेश दिए हैं। शनिवार को विद्यालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया। प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों में शिक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिले में 16 अगस्त से करीब छह सौ विद्यालयों के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुल जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी हालांकि दो पालियों में पढ़ाई होगी। कोविड-19 की वजह से दोनों पालियों में 50-50 फीसदी छात्र आएंगे। कॉलेजों में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक पढ़ाई होगी। हर शनिवार को कॉलेज परिसर सैनिटाइज किए जाने के कारण विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर स्कूल खुलने की जानकारी दी।
इसके अलावा कॉलेज खुलने व पाली खत्म होने पर कक्षाएं सैनिटाइज की जाएंगी। हालांकि विद्यालयों को चार बजे तक खोले जाने के आदेश का शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं। विद्यालयों का समय घटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिवीजन का मिलेगा मौका
ऑफलाइन शिक्षण कार्य शुरू होने से विद्यार्थियों को को रिवीजन का मौका मिलेगा। प्रधानाचार्यों ने निर्देश दिए हैं कि जो ऑनलाइन पढ़ाई कराई है। उसका रिवीजन भी कराते हैं। विद्यार्थियों को भी किसी विषय में दिक्कत आ रही है तो वह पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

16 अगस्त से ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के आदेश दे दिए हैं। इसमें कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। समय-समय पर निरीक्षण भी कराएं जाएंगे।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें