फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरौली में हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव हिरौली में सोमवार की देर शाम दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम गांव हिरौली में ब्रजमोहन और कुबेर सिंह पक्ष के बीच मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आने के बाद जमकर लाठी-डंडे चले थे। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के छह घायलों का मेडिकल कराया। ब्रजमोहन ने तहरीर में बताया कि उसके भाई आलोक हिरौली पुलिया के पास मकान बनवा रहे हैं। गांव निवासी आनंद आए और भाई से गाली-गलौज करने लगे। भाई के सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। विपक्षियों ने फायरिंग की और महिलाओं ने छत से ईंट पत्थर फेंके। मारपीट में ब्रजमोहन, अशोक और दीपक घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के कुबेर सिंह ने बताया कि भाई आनंद गांव में कहीं जा रहा था। तभी अनुराग, ब्रजमोहन व मनमोहन ने बाइक से टक्कर मारने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट व जातिसूचक गालियां दीं। विपक्षियों ने घर पर आकर फायरिंग की। पुलिस ने अनुराग, ब्रजमोहन, मनमोहन, ललुआ, अंशू, मनीष, विशाल, मोनू, पवन, छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें