फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाड़ी को रोकने बाद युवक को तमंचे की बटों से पीटा

Thu, 11 Jul 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में किशनी चौराहा के पास गांव गुन्हैया निवासी युवक की कार को आरोपियों ने रोक लिया। गाड़ी रुकते ही युवक व साथी को तमंचों की बटों से पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम दे रहे लोग खुद को एक गैंग का सदस्य बता रहे थे। पीड़ित थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव गुन्हैया निवासी ऋषि यादव मंगलवार रात अपने साथी के साथ कार से किशनी चौराहा के पास पहुंचा था। तभी एक कार सवार लोगों ने गाड़ी आगे लगाकर रोक लिया। जब उनकी गाड़ी चला रहे नगला वीरे निवासी जोगेंद्र ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो कार से उतरे पांच लोगों ने असलहा की बटों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। ऋषि को असलहा की बटों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने ऋषि के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। पुलिस को आता देख आरोपियों ने खुद को एक गैंग का सदस्य बताया। जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित ऋषि ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें