औंछा। जसराना रोड पर गांव विक्रमपुर के पास लोअर गंग नहर में बृहस्पतिवार को महिला का शव बरामद हुआ। हत्या करने के बाद शव को साड़ी में लपेट बोरा में बंद कर फेंका गया था। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव मोर्चरी मे रखवाया है।
कुछ लोगों ने सुबह लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में एक प्लास्टिक का बोरा झाड़ियों में फंसा देखा। पास से गुजरने पर बोरा से दुर्गंध आ रही थी, शंका होने पर लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब बोरा को खुलवाया तो उसमें एक 30-35 वर्षीय महिला का करीब तीन से चार दिन पुराना शव निकला। उ
सने काले रंग का टॉप और लाल रंग की सलवार पहन रखी थी। पुलिस को आशंका है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को साड़ी में लपेटा और प्लास्टिक के बोरा में बंद कर नहर में फेंका दिया। पुलिस फोटो, कपड़ा आदि के आधार पर पहचान के प्रयास में जुटी है। आसपास के जनपदों में फोटो भेजा है। पुलिस के अनुसार शव एटा की ओर से बह कर आया है।
नहर में महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस पहचान को लेकर प्रयास में जुटी है। पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिषी कुमार, प्रभारी निरीक्षक