फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुआ से कहासुनी के बाद हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ी महिला

Sun, 14 Sep 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फोन पर बुआ से कहासुनी के बाद बेवर निवासी महिला किशनी क्षेत्र में धर्मंगदपुर के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को नीचे उतारने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। काफी समझाने के बाद महिला नीचे उतरी। पुलिस ने महिला को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहंकारीपुर निवासी शिखा रविवार को बुआ से फोन पर कहासुनी के बाद गुस्से में घर से निकल आई। कुसमरा चौकी क्षेत्र में धर्मंगदपुर के पास हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई, सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। महिला से नीचे उतरने को कहा तो उसने बताया कि फोन पर बातचीत में बुआ ने उस से काफी भला बुरा कहा है। चौकी इंचार्ज सुग्रीव सिंह ने महिला को नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद महिला नीचे उतर आई। तब पुलिस व परिजन ने राहत की सांस ली। महिला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई है और दो बच्चे हैं। पुलिस ने महिला को समझाने बुझाने के बाद परिजन को थाने बुलाया। महिला को परिजन की सुपुदर्गी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें