फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान छात्रों का हिंदी प्रेम: तालिबानी तांडव भी नहीं डिगा सका मनोबल, हिंदी पढ़ने में दिखाई रुचि

Sat, 21 Aug 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्रीय हिंदी संस्थान में प्रवेश के लिए अफगानिस्तान के 30 छात्रों का चयन किया गया था। देश में अशांति के माहौल के बीच 15 छात्रों ने हिंदी सीखने में रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्राएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में अशांति और व्यवस्था परिवर्तन के बीच वहां के 15 छात्रों ने आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान से हिंदी पढ़ने में रुचि दिखाई है। दूतावास के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर अफगानिस्तान के 30 छात्रों का चयन संस्थान में प्रवेश के लिए किया गया था। करीब 10 दिन पूर्व चयनित सभी छात्रों को केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से ई-मेल भेजकर प्रवेश के संबंध में सहमति मांगी गई। अभी तक 15 छात्रों की सहमति नहीं आई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय हिंदी संस्थान अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा का कहना है कि प्रवेश के लिए 31 देशों के कुल 100 छात्रों का चयन किया है। इन सभी को करीब ई-मेल भेजकर प्रवेश की सहमति मांगी गई थी। 

तालिबान: सबसे पढ़े-लिखे शीर्ष नेता स्टानिकजई का भारत से रहा है संबंध, ‘शेरू’ देहरादून में सैन्य प्रशिक्षण लेते समय नहीं था खूंखार
विज्ञापन


अब तक करीब 30 छात्रों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक संख्या अफगानिस्तान के छात्रों की है। उन्होंने बताया कि चयनित सभी छात्रों को दोबारा ई-मेल भेजकर सहमति मांगी गई है। इसके बाद दूतावास के माध्यम से भी छात्रों से संपर्क करने की कोशिश की जाएगी।   

Trending Videos
विज्ञापन

'ऑनलाइन पढ़ाई कराई जानी है' 
केंद्रीय हिंदी संस्थान ने कोरोना को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विदेशी छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाने का निर्णय लिया है। कुल 100 छात्रों का चयन प्रवेश के लिए किया गया है, जबकि 20 छात्रों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। 

100 में से जो छात्र प्रवेश में रुचि नहीं दिखाएंगे, उनकी जगह प्रतीक्षा सूची से मौका दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में भी ऑनलाइन कक्षा लगाई गई। 64 विदेशी छात्रों ने ही प्रवेश लिया था। इसी को देखते हुए इस बार प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें