फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेचक से दागी हुई आलू की अगेती फसल, पैदावार भी घटी

Mon, 29 Dec 2025 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आलू में चेचक रोग: खेडा देवीदास के राजकुमार और प्रहलाद
विज्ञापन
बाह। चेचक से आलू की अगेती फसल दागी हो गई है। आकार भी छोटा रह गया है। खेतों में खुदाई के दौरान दागी फसल देख चिंतित किसान परेशान हैं। बोले कि लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




आलू की अगेती फसल की खुदाई शुरू हो गई है। बाह और जैतपुर ब्लॉक के 150 गांवों में किसान अगेती फसल की खुदाई के बाद गेहूं की पछेती फसल की बुवाई करते हैं। खेड़ा देवीदास गांव में रविवार को प्रहलाद सिंह और राजकुमार अपनी 8 बीघे खेत में तैयार आलू की अगेती फसल की खुदाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चेचक से आलू दागी हो गया है। आकार छोटा रह गया है। उपज से बीज की कीमत की भरपाई मुश्किल हो गई है। दागी आलू की मंडी में बेकदरी हाे रही है। अब उम्मीद गेहूं की फसल से है। शायद कुछ घाटे की भरपाई हो जाए। गुंगावली के वीरेंद्र सिंह तोमर, पुरा कनेरा के छोटेलाल, जरार के पुरुषोत्तम सिंह, सिमराई के जयवीर सिंह, चांगोली के सुरेंद्र दुबे, क्वारी के धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आलू की अगेती फसल में चेचक से पैदावार घटी है। दागी होने से मंडी में भी अच्छे दाम नहीं मिल रहे। जरार मंडी के आढ़ती मनोज कुमार ने बताया कि आलू की अगेती फसल आ गई है। मंडी में 8 रुपये किलो खुदरा भाव है। पिछले साल इन दिनों 25 से 30 रुपये किलो आलू बिका था। मंदी की वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें