फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसला और गई हाईकोर्ट के अधिवक्ता की जान, ट्रेन के सफर में कभी न लें ये रिस्क

Wed, 11 Oct 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
railway track
विज्ञापन
अक्‍सर ट्रेन के सफर में लोग बड़े-बड़े रिस्क ले लेते हैं। लेकिन ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी बानगी देखिए। फिरोजाबाद के टूंडला में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता की जान चली गई। वे इलाहाबाद से कानपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़े थे।  
विज्ञापन


बताया गया है कि कानपुर में थाना काकादेव के शास्त्री नगर (रतन स्तुति अपार्टमेंट) निवासी राममूरत शुक्ला (67) इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे। वह मंगलवार रात घर आने के लिए अपने जूनियर अधिवक्ता राजीव शुक्ला के साथ शिवगंगा एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन में बैठने के बाद दोनों अधिवक्ता सो गए। 

जब नींद खुली तो कानपुर स्टेशन निकल चुका था। इस पर वे ट्रेन में ही रूके रहे। बुधवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो उसकी स्पीड कुछ कम हुई। 
विज्ञापन


इस पर दोनों अधिवक्ताओं ने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान राममूरत शुक्ला का पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े। ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें