फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से खिलवाड़: होली पर सक्रिय हुए मिलावटखोर, एफएसडीए ने लिए गुजिया के नमूने; जब्त की 1654 किलो कचरी

Thu, 06 Mar 2025 10:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एफएसडीए की टीम ने विशाल पापड़ भंडार पर मारा छापा। यहां  दूध, घी, बेसन समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के 27 नमूने लिए। मिलावट की आशंका पर 1654 किलो कचरी जब्त की।
 
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने खासपुरा स्थित विशाल पापड़ भंडार पर छापा मारा। यहां कचरी बनाई जा रही थीं। इसमें सिंथेटिक रंग की आशंका पर 1654 किलो कचरी जब्त की है। टीम ने कचरी समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के 27 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि टीम को खासपुरा स्थित विशाल पापड़ भंडार के यहां छापे के वक्त संचालक विशाल मिले। इनके पास लाइसेंस था। गोदाम में कट्टों में कचरी भरी हुई थी। इसमें अत्यधिक रंग प्रतीत हुआ, सिंथेटिक रंग की भी आशंका है। 

इसके चलते 1654 किलो सीज कर जांच के लिए 4 नमूने लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि कचरी का उपयोग होली में किया जाता है। जब्त कचरी की कीमत 66 हजार रुपये है। इनमें सिंथेटिक या तय से अधिक खाद्य रंग मिले होने से बीमारी का खतरा रहता है। जांच में नमूने फेल होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


गुजिया, बेसन, खोआ बर्फी समेत 23 के लिए नमूने
होली पर मिलावटी और घटिया सामग्री पकड़ने के लिए छह टीमें बनाई हैं। इन्होंने शहर और देहात के प्रतिष्ठानों से बेसन, गुजिया, खोआ बर्फी, अरहर दाल, चना दाल, सरसों का तेल, साबूदाना, चावल आटा, बूरा, घी, मिठाई, सूजी, पीनट बटर, शहद, छेना, गुलाब जामुन, दूध, क्रीम मिल्क, मूंगदाल के नमूने लेकर लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें