फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADRDE: आरएलवी लेएक्स-3 मिशन पुष्पक के परीक्षण में ब्रेक पैराशूट का सफल परीक्षण, वैज्ञानिकों ने दी बधाई

Mon, 24 Jun 2024 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आरएलवी पुष्पक में ब्रेक पैराशूट का सफल परीक्षण किया गया। एडीआरडीई के वैज्ञानिकों ने ब्रेक पैराशूट विकसित किया है। इस परीक्षण में लैंडिंग इंटरफेस और तेज गति में विमान की लैंडिंग की स्थितियों की जांच की। 
 
विज्ञापन
RLV 'पुष्पक' ने की तीसरी सफल लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हवाई वितरण अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) आगरा ने इसरो के आरएलवी लेएक्स-3 मिशन पुष्पक के परीक्षण में ब्रेक पैराशूट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इससे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्नत स्वायत्त क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए सटीक क्षैतिज लैंडिंग माना गया है।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप पाल ने बताया कि परीक्षण रविवार सुबह डीआरडीओ एटीआर परीक्षण रेंज में किया गया। एडीआरडीई के जरिए विकसित ब्रेक पैराशूट ने आरएलवी को पूर्व-निर्धारित दूरी पर रुकने में सफलतापूर्वक मदद की। इन पैराशूटों को मोर्टार आधारित तंत्र का उपयोग करके हवा में दागा।

यह तीसरा सफल परीक्षण है। यह उपलब्धि कक्षीय मिशन ओआरवी के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करेगी। एडीआरडीई के निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने ब्रेक पैराशूट टीम के सदस्यों विवेक मैरोठिया, डॉ. महेंद्र प्रताप, सुधाकर प्रसाद, प्रदीप पाल, अनिमेष सिंह, मनोज कुमार, डिजाइन टीम, पीईटी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें