फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्ष्रा की तैयारी बीच में छोड़ प्रवेश पत्र की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन विश्वविद्यालय से परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र भेजने में लापरवाही सामने आई है। विवि से परीक्षा के एक दिन पहले ही महाविद्यालयों को प्रवेशपत्र उपलब्ध कराने से परीक्षार्थियों को अपनी परीक्षा तैयारी बीच में छोड़ प्रवेेश पत्र लेने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा पांच केंद्रों पर होगी। परीक्षा के पहले दिन बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। जिन महाविद्यालयों में इस विषय के परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है उनके लिए शुक्रवार को ही विश्वविद्यालय से प्रवेशपत्र उपलब्ध कराए गए। इसके बाद महाविद्यालयों ने प्रवेशपत्रों को डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को वितरण करने की व्यवस्था की। ऐसे में परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के लिए काफी दिक्कतें हुई। उन्हें काफी इंतजार के बाद प्रवेशपत्र मिल सके। श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. रानू शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रवेशपत्र प्राप्त होने के बाद सभी परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र उपलब्ध करा दिए हैँ। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें