फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जमीन कब्जा मामला: पीड़ित के बयान दर्ज, बोला- हमने बेचा नहीं... फिर भी दूसरे के नाम कर दिया गया बैनामा

Sat, 13 Jan 2024 11:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जमीन कब्जा के मामले में पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। कहा कि हमने बेचा नहीं है फिर भी बैनामा दूसरे के नाम कर दिया गया है। 
विज्ञापन
आगरा जमीन कब्जा मामला: बयान दर्ज कराकर परिवार के साथ बाहर आते रवि कुशवाह, साथ में प्रेमचंद्र कुशवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के बोदला स्थित जिस जमीन पर कब्जे की साजिश रची गई थी। उसके मालिकाना हक और अन्य दस्तावेज की प्रशासन की टीम जांच कर रही है। शनिवार को पीड़ित रवि कुशवाह के एडीएम प्रशासन कार्यालय में बयान दर्ज किए गए। पीड़ित का कहना है कि जमीन का बैनामा किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया गया, जबकि जमीन किसी को बेची नहीं गई है।

विज्ञापन


बोदला के सरदार टहल सिंह के बाड़ा निवासी रवि कुशवाह ने बयान में कहा कि वह कुल्फी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। करीब 4 बीघा जमीन सरदार टहल सिंह की है। इसमें सरदार टहल सिंह ढलाई का कारखाना चलाते थे। 

मार्च 2008 में सरदार टहल सिंह की मृत्यु के बाद यह जमीन उनके पुत्र जसवीर सिंह के नाम दर्ज हो गई। जसवीर सिंह की पत्नी उमा देवी हैं। सरदार टहल सिंह के साथ उसके पिता दीनानाथ कुशवाह काम करते थे। उनके विश्वासपात्र होने के नाते पूरा परिवार इसी बाड़े में रहता है।
विज्ञापन


पिता की मृत्यु के बाद ब़़ाड़े में बने कमरों में वह अपने परिवार के साथ रहता है। साथ ही बाड़े की खाली जमीन पर ऑटो वालों ने किराये पर गैराज बना रखा है। कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि जमीन का बैनामा किसी प्रांशु यादव के नाम किसने करवाया, इसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले में एडीएम (प्रशासन) अजय कुमार सिंह जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें