फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिप्टी सीएम का दौरा तय होते ही जागा प्रशासन, रातोंरात सुधारी बदहाल सड़क

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले टंकी चौराहे पर रात में सड़क की मरम्मत करते कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के त्रयोदशी संस्कार में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शामिल होने की सूचना पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी सीएम के आगमन से पहले बुधवार रात से ही सड़क को सुधारने का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिसे तय समय तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का त्रयोदशी संस्कार उनके गांव नगला देवहंस में होना है। आगरा-फतेहाबाद मार्ग स्थित टंकी चौराहे पर काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। सड़क पर पानी भरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही बुधवार रात कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जलभराव वाले स्थान से पानी की निकासी शुरू कराई। इसके साथ ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही रात में ही काम शुरू करा दिया गया। लोगों ने कहा कि यदि इसी तरह आम दिनों में भी सड़कों की समस्याओं पर तत्काल कार्य हो तो क्षेत्र की सड़कें बेहतर स्थिति में बनी रह सकती हैं। तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री बाजिदपुर में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे है। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें