आगरा। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी सर्वाइकल वैक्सीन का एक और केंद्र शुरू कर दिया है। अब एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगना शुरू हो गया है। अभी तक दो केंद्रों पर ये सुविधा मिल रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभी लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) और खेरागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर ही एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार से एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और बाकी के 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। यह वैक्सीन 14 से 15 साल की बालिकाओं को लगाई जा रही है। इसमें एक डोज ही लगाई जाएगी। आधार कार्ड लेकर मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जा रहा है।