फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों-किशोरों को खिलवाएं एल्बेंडाजोल टेबलेट, आज से शुरू हो रहा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बार-बार उल्टी-दस्त होते हैं। वजन और खून की कमी हो रही है तो बच्चे के पेट में कीड़े हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए सोमवार को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जिले में 8 हजार केंद्रों पर एक से 19 साल तक के 20.60 लाख बच्चों और किशोरों को टेबलेट खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी। इससे पेट के कीड़े मल के जरिए बाहर निकल जाएंगे। इसके लिए करीब 3 हजार आंगनबाड़ी केंद्र और पांच हजार स्कूलों में अभियान चलेगा। छूटे हुए बच्चों को 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि पेट में कीड़े होने पर दर्द-ऐंठन रहती, जी मिचलाता है। गुदाद्वार पर खुजली, नींद भी प्रभावित होती है। कुछ कीड़े आंतों पर चिपक जाते हैं, जिससे खून की कमी होने लगती है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से बच्चा कुपोषित और एनीमिया का शिकार हो जाता है। ऐसे में अभिभावक बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल टेबलेट जरूर खिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें