फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने सोमवार दोपहर को मथुरा के धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर एवं ईदगाह परिसर के निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लगे उपकरण अगर खराब हैं तो उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। सुरक्षा में कोई चूक न हो, खुफिया एजेंसी अपना काम रही हैं। दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का दायित्व शासन और प्रशासन का है। सुरक्षा में यदि कोई कमी है तो उसे स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंथन कर दूर कर लिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुरक्षा के सारे उपकरण परखे गए हैं। उपकरणों में कोई खराबी नहीं है। खराबी वाले उपकरणों को हटा कर नए उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वैसे तो जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही पुख्ता है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थलों पर स्केनर की संख्या बढ़ाई जाएगी। श्रावण भादो मेला को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और सुरक्षा के कारण भक्त श्रद्धालुओं को परेशानी होती है, इसके मद्देनजर व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। आईजी आगरा ए सतीश गणेश, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी शलभ माथुर, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के अलावा जन्मस्थान की सुरक्षा से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें